द फॉलोअप डेस्क
CBSE,ICSE एवं जैक बोर्ड के 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक नंबर लाने वाले 15 हजार बच्चे सम्मानित किए जाऐंगे। सम्मान समारोह 10 जुलाई को हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम खेलगांव में होगा। सोशल मीडिया के माध्यम से हजारों बच्चों ने अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है। पासवा के वोलेंटियर्स सभी विधालयों का दौरा कर रहे हैं। बच्चों के साथ साथ लगभग 250 से अधिक प्रिंसिपल एवं डायरेक्टर भी सम्मानित किए जाऐंगे। इसके साथ ही 10 जुलाई को सुबह 8.00 बजे से 10.00 बजे तक ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन भी बच्चे करा सकते हैं। बच्चों को सिर्फ मार्कशीट का फोटोकॉपी लेकर आना है। इस बात की जानकारी पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने दी।

बच्चों को खाने की भी रहेगी व्यवस्था
आलोक कुमार दूबे ने बताया कि सम्मान समारोह के लिए पूरे खेल परिसर को सजाया जा रहा है। होर्डिंग एवं बैनर लगाए जा रहे हैं। बच्चों को खाने की भी व्यवस्था की जा रही है। राष्ट्र निर्माता व भारत के भविष्य इन बच्चों का झारखंड की संस्कृति के अनुरुप एवं स्वागत गाण के माध्यम से स्वागत किया जाएगा। पासवा के मुख्य संरक्षक व वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव स्वयं मौजूद होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करेंगे।

बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास
पासवा की प्रदेश महासचिव व समारोह की संयोजक फलक फातिमा ने कहा कि 80 प्रतिशत प्राप्तांक के बच्चों में भी अपार संभावनाएं रहती हैं। ऐसे बच्चों में सम्मान समारोह को लेकर काफी उत्साह रहता है। पासवा का यह मंच पूरे राज्य के बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास है। रांची महानगर अध्यक्ष डॉ सुषमा केरकेट्टा ने कहा कि पासवा का मुख्य उद्देश्य राज्य की शैक्षणिक स्थिति को गुणवत्ता, उत्कृष्टता, संस्कार युक्त एवं शत प्रतिशत शिक्षित एवं रोजगार परक बनाकर छात्रों, विधालयों एवं प्रिंसिपल को प्रोत्साहन देना है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N